UGC के नए नियमों को लेकर पूर्व WFI चीफ और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि इस कानून को वापस लिया जाए. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा यूजीसी का कानून समाज को बांटने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि समाज ऑफिस में बैठकर नहीं चलता. समाज को चलाना है तो गांव आइए. समाज कागजी कानूनों से नहीं चलता. उन्होंने आगे कहा कि गांव में आकर देखिए बिना किसी भेदभाव और जातीय रंग के बच्चे एक साथ खेलते हैं. कोई भी बच्चा किसी की जाति के बारे में नहीं पूछता.
#ugcregulations #ugcrules #brijbhushansharansingh