5 horas - Traducciones

उत्कृष्ट शोध कार्यों पर राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के दो प्राध्यापक सम्मानित
सुनम साहा को वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड, कुलदीप सिंह को मिला बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के दो सहायक प्राध्यापकों को हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री विभाग की सहायक प्राध्यापक सुनम साहा को 'वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड' तो संस्थान के फार्माकोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक कुलदीप सिंह को 'बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड' से नवाजा गया।

image