4 ساعة - ترجم

जूना पीठाधीश्वर, पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में आज हरिद्वार में आयोजित भारत माता मंदिर के संस्थापक, पूज्य आचार्य ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर के लोकार्पण एवं श्री विग्रह मूर्ति की स्थापना समारोह में माननीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Manohar Lal जी तथा उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज सहित पूज्य संत गण एवं धर्माचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूज्य स्वामी जी महाराज भारत की सनातन परंपरा के ध्वजवाहक थे। समन्वय उनके जीवन का मंत्र था तथा करुणा और मैत्री का संदेश उन्होंने जन-जन तक पहुंचाया।
पूज्य स्वामी जी महाराज की पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।

image
image
image