दिल्ली पुलिस ने
स्पष्ट किया है कि
लापता लड़कियों की बढ़ती संख्या को लेकर
झूठा और भ्रामक प्रचार फैलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार,
यह अफवाहें
पेड प्रमोशन के ज़रिये
जानबूझकर फैलाई जा रही हैं,
जिसका उद्देश्य
दहशत का माहौल बनाना है।
दिल्ली पुलिस ने कहा —
पैसों के लालच में
जनता में डर फैलाना
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
और ऐसे मामलों में
सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि
वे अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें
और किसी भी संदिग्ध पोस्ट या वीडियो की
सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

image