13 hrs - Translate

देश भर में मिसाल बनी अनोखी शादी... ❤️
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक OBC परिवार में एक ऐसी अनोखी शादी हुई जो जागरूकता की मिसाल बनी...

जिसमें ना पंडित को बुलाया गया.. ना मंत्र उच्चारण हुआ और ना ही बाद में फेरे हुए..

जौनपुर के रहने वाले श्री अरविंद यादव उर्फ मुन्ना जी ने अपने सुपुत्र कृष्णदेव यादव की बारात लेकर वाराणसी पहुंचे..

यहां उनके बेटे की शादी गुड़िया यादव से संविधान की उद्घोषिका पढ़कर संपन्न करवाई..

भव्य आलीशान पंडाल में चारों तरफ बहुजन महानायकों की तस्वीरें लगी हुई थी जिनमें..

तथागत गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा- सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख , मुलायम सिंह यादव, ललई सिंह यादव और कांशीराम साहब की तस्वीरें लगी हुई थी….

विवाह कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों को बहुजन महापुरुषों के विचारों पर चलने के लिए शपथ दिलवाई गई..

और साथ ही अंधविश्वास और पाखंड से दूर रहते हुए अपने अधिकार और हिस्सेदारी के प्रति जागरूक भी किया गया..

image