4 ساعة - ترجم

हल्द्वानी : वर्ष 2025 मई में भारतीय सेना एडवेंचर विंग के 49 सदस्यीय दल ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह कर तिरंगा लहराया था।

दल का नेतृत्व हल्द्वानी नैनी विहार निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने की। इस ऐतिहासिक कीर्तिमान को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कर दिया गया है। जिससे पर्वतारोहियों में खुशी की लहर है।

हल्द्वानी के लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने बताया कि हमारा दल अब तक एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाला विश्व का सबसे बड़ा अभियान दल है। यह ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा और अदम्य साहस का प्रतीक है।

image