4 ore - Tradurre

दुष्कर्म का प्रयास करनेवाले शिक्षक को कालिख पोती"
सीवान जिले के एक प्रखंड में कोचिंग चला रहे संचालक सह सरकारी शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ शनिवार को दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद आक्रोशित बाजार के लोगों ने आरोपित शिक्षक का बाल मुंडन कर और मुंह को काला कर बाजार मेंघुमाया। इस घटना को लेकर नाबालिग छात्रा के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कोचिंग संचालक सह शिक्षक को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि आरोपित कोचिंग संचालक व सरकारी शिक्षक को
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा आरोपित शिक्षक के कोचिंग में पढ़ने जाती थी। सात फरवरी शनिवार को कोचिंग से घर आकर परिजनों को सारी बात बताई।
पीड़िता ने बताया कि तीन दिन से शिक्षक उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। उधर, आरोपित शिक्षक के संबंधित विद्यालय के हेडमास्टर ने बताया कि वह स्कूल में नहीं थे। वह अपना प्राइवेट कोचिंग बाजार के पास अपने मकान में चलाते हैं।

image