4 horas - Traducciones

हरदोई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इश्क का अंजाम बेहद खौफनाक रहा। यहां जीजा और साली ने एक-दूसरे का हाथ थामकर मौत को गले लगा लिया। दोनों पटरियों के बीच खड़े हो गए और ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर गई। मंजर इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई; दोनों के शरीर के चिथड़े उड़ गए और पुलिस को शवों के टुकड़ों को इकट्ठा करने के लिए पॉलिथीन का सहारा लेना पड़ा। इस हादसे की वजह से हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को करीब 45 मिनट तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की जांच में जो कहानी निकलकर आई, वह और भी दुखद है। 28 साल के रितेश सिंह का अपने ही छोटे भाई की साली, मुस्कान के साथ पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह रिश्ता सामाजिक दायरों के खिलाफ था, इसलिए जब परिवार वालों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने सख्त विरोध किया। घरवालों ने मुस्कान की शादी कहीं और तय करने के लिए लड़का ढूंढना शुरू कर दिया था। अपना प्यार मुकम्मल न होते देख और जुदाई के डर से दोनों ने दुनिया छोड़ने का यह खौफनाक फैसला ले लिया।

image