10 часы - перевести

रेपिस्ट ने गांधी पर निबंध लिखकर कम करवाई उम्रकैद की सजा

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नाबालिग से रेप के एक मामले में आरोपी की उम्रकैद की सजा घटाकर 12 साल कर दी. कोर्ट ने कहा कि दोषी अपराध के समय सिर्फ 20 साल का था, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह 2016 से लगातार जेल में है. अदालत ने उसकी जेल में की गई शैक्षिक गतिविधियों-जैसे महात्मा गांधी पर लिखा गया निबंध को भी सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम माना. बेंच ने कहा कि 12 साल की सजा न्याय के उद्देश्य को पूरा करेगी और दोषी की पहले से बिताई गई जेल अवधि इसमें समायोजित होगी.

image