8 horas - Traducciones

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है. यहां 17 साल 8 महीने 19 दिन उम्र के छात्र को वयस्क मानकर जेल भेज दिया गया. इसके कारण छात्र 12वीं बोर्ड के अंग्रेजी विषय की परीक्षा नहीं दे सका. मामले की शुरुआत 8 फरवरी को हुई, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल के धनपुरी में वाटर पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री का काफिला गोपालपुर चौराहे के पास था. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की.

image