8 heures - Traduire

उत्तर प्रदेश के बागपत में इंसाफ की दहलीज पर दर्द का ऐसा मंजर दिखा कि हर आंख नम हो गई. यहां एक परिवार मरा हुआ भ्रूण हाथों में लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा और आरोप लगाया कि दबंगों की मारपीट ने उनकी अजन्मी संतान की जिंदगी छीन ली. आरोप है कि दबंग पहले घर मे घुसे, अभद्रता की और इसके बाद गर्भवती महिला के पेट मे लात मारी और उसकी कोख उजड़ गई.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक उनके मकान में घुस आए और घर की महिलाओं से अभद्रता करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान उन्होंने घर की एक गर्भवती महिला को पेट में लात मार दी जिससे उसका गर्भपात हो गया.

थाना सिंघावली अहीर के क्राइम इंस्पेक्टर ने आज तक को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

image