13 Std - übersetzen

जॉर्ज वी. नेरेमपरम्बिल बचपन में अपने पिता के साथ खेतों में काम करने और फिर मैकेनिक के रूप में संघर्ष करने वाले जॉर्ज ने कभी हार नहीं मानी। 1976 में जब वे शारजाह पहुंचे, तो उन्होंने वहां की तपती गर्मी में एक बड़ा अवसर देखा। उन्होंने महसूस किया कि खाड़ी देशों में एयर कंडीशनिंग (AC) कोई विलासिता नहीं बल्कि एक अनिवार्य जरूरत है।

इसी सोच के साथ उन्होंने GEO इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग ट्रेडिंग कंपनी की शुरुआत की, जो आज खाड़ी देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र का एक दिग्गज नाम है। उनकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 4,800 करोड़ रुपये है।

जॉर्ज के बुर्ज खलीफा में घर खरीदने के पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है। साल 2010 में एक रिश्तेदार ने उन्हें चुनौती दी थी कि वे इस इमारत में घर नहीं खरीद सकते। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए जॉर्ज ने न केवल वहां घर खरीदा, बल्कि आज उनके पास दुनिया की इस सबसे ऊंची इमारत में 22 शानदार अपार्टमेंट्स हैं, जिनमें से कई का इंटीरियर सोने (Gold) की थीम पर बना है।

उनका यह सफर सिखाता है कि अगर आपके पास सही विजन और मेहनत करने का जज्बा हो, तो आप दुनिया की किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।

image