4 часы - перевести

बिहार के मनेर में अंधविश्वास की एक दहला देने वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यहाँ एक कथित तांत्रिक पर तीन मासूम बच्चों की 'बलि' देने के लिए उनका अपहरण करने का आरोप लगा है। वह बच्चों को बहला-फुसलाकर मंदिर ले जा रहा था, लेकिन एक बच्चे की बहादुरी और शोर मचाने की वजह से ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तांत्रिक के पास से बरामद बैग में एक तेज धारदार छुरा और तंत्र-मंत्र का सामान मिला है, जिससे इलाके में नरबलि की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Source: Social Media
ख़बर की पुष्टि हमारा पेज नहीं करता।

image