4 hrs - Translate

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के पुराने चेक बाउंस मामले में जेल की सजा हुई है, जिसके चलते उन्हें सरेंडर करना पड़ा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर उनका करीब दो महीने पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान राजपाल महाराज की बातें सुनकर काफी भावुक हो गए थे।
प्रेमानंद महाराज ने उन्हें सलाह दी थी कि जीवन में आर्थिक संकट और विपरीत परिस्थितियां आती रहती हैं, लेकिन ऐसे समय में व्यक्ति को हार नहीं माननी चाहिए। महाराज ने कहा था कि जब जीना मुश्किल हो जाए और लोग साथ छोड़ दें, तब केवल ईश्वर का नाम जप ही सहारा बनता है। उन्होंने राजपाल को हर चुनौती का मजबूती से सामना करने और भगवान से जुड़े रहने की प्रेरणा दी थी।
अब अभिनेता की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोग इस वीडियो को महाराज के भविष्य के आभास से जोड़कर देख रहे हैं ।

image