5 saat - çevirmek

हरियाणा के जीन्द से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मात्र 50 रुपये में बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं यहां दूर-दूर से लोग पहुंच भी रहे हैं, जिसका सबूत यहां लगनी वाली लंबी-लंबी कतारें हैं। यहां ऐतिहासिक पांडू पिंडारा तीर्थ पर एक साध्वी झाड़ा लगाकर हर बीमारी को ठीक करने का दावा कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विभिन्न राज्यों से लोग अपनी-अपनी बीमारी को ठीक करवाने के लिए यहां हर रोज आ रहे हैं। यहां पर शुगर से लेकर बीपी, माइग्रेन और कैंसर तक के मरीज अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।

image