12 saat - çevirmek

शादी से पहले रिलेशन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
जस्टिस नागरत्ना बोलीं- समझ नहीं आता, कैसे बनाते हैं संबंध
शादी का वादा कर संबंध बनाने के केस में सुनवाई
-----------------------------------------
सुप्रीम कोर्ट ने रेप के एक मामले की सुनवाई के दौरान शादी से पहले शारीरिक संबंधों को लेकर टिप्पणी की। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि लड़का-लड़की शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप कैसे बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि संभव है वे पुराने विचारों की हों, लेकिन शादी से पहले दोनों अजनबी होते हैं और उन्हें बेहद सावधान रहना चाहिए।
जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। आरोपी पर महिला से शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप है। साथ ही उस पर पहले से शादीशुदा होने और बाद में दूसरी महिला से विवाह करने के आरोप भी लगे हैं।
.

image