9 horas - Traducciones

75 वर्षीय पुजारी इंद्रभान द्विवेदी पिछले लगभग 30 वर्षों से हनुमान मंदिर में सेवा दे रहे थे। गांव के लोगों के अनुसार वे आर्थिक रूप से साधारण स्थिति में थे, लेकिन बेहद सम्मानित और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और वे अपने काम से काम रखते थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लाल केवट ने सड़क पर जाते समय पुजारी को रोका और कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धार्मिक अनुष्ठान करने वालों से विवाद के मामले दर्ज थे।
इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

image