7 Std - übersetzen

🔥 पथुम निशंका का तूफ़ान, ऑस्ट्रेलिया हुआ ढेर! 🏏🇱🇰

क्या कमाल की पारी थी! Pathum Nissanka ने धमाकेदार शतक जड़ते हुए मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ बेबस नजर आए।

एक अकेले बल्लेबाज़ ने पूरे कंगारू दल पर दबाव बनाकर मैच श्रीलंका की झोली में डाल दिया। यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

इस हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया का विश्वकप सफर लगभग समाप्त माना जा रहा है, ग्रुप में श्रीलंका सुपर 8 में पहुंच चुका है और जिम्बाब्वे का पलड़ा भारी है।

श्रीलंका 3 मैचों में 3 जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए अपना स्थान सुपर 8 में पक्का कर चुका है। वहीं जिम्बाब्वे दूसरे स्थान पर है, 2 मैच में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट मिला है। और ऑस्ट्रेलिया 3 मैच में सिर्फ एक ही जीत ले सका है और उसके 2 पॉइंट है। सिर्फ एक ही दशा में ऑस्ट्रेलिया विश्वकप का सफर जारी रख पाएगा, अगर जिम्बाब्वे अपने अगले 2 मैच हार जाए और ऑस्ट्रेलिया अपना अंतिम मैच बहुत बड़े अंतर से जीत जाए। फिर भी दोनों के पॉइंट बराबर होंगे और नेट रन रेट से सुपर 8 में आने की संभावना होगी। जो कि लगभग असंभव सी लगती है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। आगे देखना होगा क्या होता है।

image