7 horas - Traduzir

दिल्ली के द्वारका से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ महज़ एक 'रील' के जुनून ने 23 साल के साहिल धनेशरा की जिंदगी छीन ली। 3 फरवरी की सुबह जब साहिल अपने ऑफिस के लिए निकले थे, तभी यूपी नंबर की एक बेलगाम स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों और रिपोर्ट्स के मुताबिक गाड़ी चला रहा नाबालिग ड्राइवर बिना लाइसेंस के अपनी बहन के साथ 'स्पीड फन रील' बना रहा था।
हैरानी की बात ये है कि टक्कर मारने के बाद भी रीलबाजों ने ब्रेक तक नहीं लगाए। 23 साल तक एक सिंगल मदर के तौर पर साहिल को अकेले पालने वाली मां इन्ना माकन का बुरा हाल है, वो इसे हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या बता रही हैं। दिल्ली पुलिस ने अब इस मामले में नाबालिग के पिता पर भी शिकंजा कसा है क्योंकि उन्होंने बिना लाइसेंस के अपने बेटे को गाड़ी थमाई थी।
#justiceforsahil #justiceforsahildhaneshra #dwarkacase #delhipolice #sahildhaneshra #crimenews #justiceforsinglemother

image