8 часы - перевести

राजपाल यादव पर केस करने वाले मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक माधव गोपाल अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि राजपाल यादव को उन्होंने क्यों और किसके कहने पर इतनी बड़ी रकम दी थी. और उस समय उनके बीच क्या डील हुई थी.
माधव गोपाल अग्रवाल ने इंटरव्यू में बताया कि राजपाल यादव से उनकी मुलाकात सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के जरिए हुई थी. उन्होंने कहा था कि हमारी फिल्म ‘अता पता लापता’ इतनी बन गई है और अगर अभी हमें कुछ पैसे नहीं मिले तो हम बर्बाद हो जाएंगे
पहले तो माधव गोपाल अग्रवाल ने पैसे देने से मना कर दिया था. उन्होंने बताया कि पैसे देने से मना करने के बाद राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव उन्हें मेसेज करने लगीं. माधव ने बताया कि इस वजह से वो इमोशनल प्रेशर में आ गए थे और राजपाल यादव को पैसे दे दिए.
शुरुआत में जब कोर्ट में मामला नहीं गया था तब मैं इनके घर भी गया था। दो बार तो मैं बच्चों की तरह रोया हूं इनके सामने. हम न इतने बड़े आदमी हैं और न इतने पैसे वाले हैं. हमने तो इनकी मदद ये सोचकर कर दी थी कि एक्टर हैं पैसे मिल जाएंगे.मैं इनके सामने में गिड़गिड़ाया कि जो डेट कहोगे उस डेट का सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट बनवाऊंगा. माधव गोपाल ने कहा कि उन्हें न्यूज से पता लगा था कि अमिताभ बच्चन ने ‘अता पता लापता’ का म्यूजिक लॉन्च किया है.
माधव गोपाल अग्रवाल ने कहा -एग्रीमेंट के मुताबिक, राजपाल यादव को हमें बहुत ज्यादा पैसे देने थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट के कहने पर हमने 10.40 करोड़ पर सेटलमेंट कर लिया.राजपाल यादव ने कोर्ट में 10.40 करोड़ के चेक जमा किए और वो सारे के सारे चेक बाउंस हो गए.
अब आज 12% से के हिसाब से 5 करोड़ के 25 करोड़ बन रहे हैं. हम तो शुरू से ही कम के कम्प्रोमाइज वाले एटीट्यूड में रहे। तो हमारा उनका जेल जाने से हमें कोई खुशी नहीं है और लेकिन कानून अपना काम कर रहा है.
अग्रीमेंट साइन करते वक्त इन्होंने पर्सनल गारंटी भी दी थी. ये सब मैं इसलिए बता रहा हूं क्योंकि हमने कई जगहों पर पढ़ा कि राजपाल यादव कह रहे हैं कि हमने उस फिल्म में इन्वेस्ट किया था.जब इन्वेस्ट करते हैं तब पर्सनल गारंटी नहीं दी जाती और न चेक दिए जाते हैं.
#bollywoodcutuncut #rajpalyadavfans
#rajpalyadav #bollywoodcontroversy

image