4 Std - übersetzen

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के समय से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं. योजना के तहत एक परिवार की एक महिला को पहले 10,000 और उसके छह महीने बाद दो लाख दिए जाने का प्रावधान था. आज (सोमवार) भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए. इस योजना के तहत सरकार की तरफ से महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में अब तक 18 हजार 100 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है.जिन महिलाओं को पहले 10 हजार मिले थे अब उन्हें 2 लाख का इंतजार है.

image