1 d - Vertalen

दिल्ली में आयोजित AI सम्मिट (Apna Insult Summit) में हो रहे अव्यवस्था और ग्लोबल बेइज्जती पर अचानक लोगों का आँख खुला है ? भाई साहब, आप AI और अन्य टेक्नोलॉजिकल रिसर्च में देश को फ्रंट पे देखना चाहते हैं लेकिन आपको ये क्यों नहीं दिखता की हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इसके लिए क्या किया है।
चाइना अपने GDP का 2.7% यानि की 780 बिलियन US डॉलर रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर खर्च करता है। अमेरिका अपने बजट का 3.6% R&D पे खर्च करता है। इजरायल अपने बजट का 5% सिर्फ R&D पे खर्च करता है। साउथ कोरिया (5%), जापान (3.3%), जर्मनी (3.1%), UK (2.9%), फ्रांस (2.2%) जैसे देश रिसर्च एंड डेवलपमेंट में इसलिए आगे हैं।
अब अपने देश का खर्च देखिए R&D के ऊपर...बजट का 0.6%, करीब 70 बिलियन डॉलर। चाइना और US के खर्च के दसवें हिस्से से भी कम। फिर आप चाहते हैं की हमारा देश भी बराबरी करे।
जिस देश में विश्वविद्यालयों में 30-35 साल तक पढ़ने वाले रिसर्च स्कॉलर्स पर तंज कसा जाता हो। जहाँ नेशनल रैंकिंग में टॉप पर रहने वाले JNU, जादवपुर, हैदराबाद जैसे यूनिवर्सिटीज को विलेनाइज किया जाता हो। जहाँ सरकारी नौकरी और UPSC को पब्लिक डिस्कोर्स में एस्पायर किया जाता हो। जहाँ शिक्षा मंत्री कौन है इसका कोई महत्व न रहे। जहाँ UGC जैसे संस्थानों का उपयोग सिर्फ ऊलजुलूल विवादों के लिए इस्तेमाल किया जाता हो। जिस देश का नेशनल यूनिवर्सिटी "व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी" बन गया हो। वो देश जब रिसर्च एंड डेवलपमेंट एक्सीलेंस में एसपेक्टेशन रखता है तो ये सिर्फ दोगलापन है।
आपको बता दें की इस बार दिल्ली के AI सम्मिट में बिहार से सातवीं पास मंत्री को भेजा गया है। पूरी दुनिया AI को भविष्य की तरह देख रही है, उसके लिए पॉलिसी बना रही है, AI आधारित स्टार्टअप एंड इकोसिस्टम डेवलप करने का कोशिश कर रही है, इन्वेस्टमेंट लाने की कोशिश कर रही है। वहीं बिहार हमेशा की तरह इसको भी फोटो सेशन के लिए ही इस्तेमाल कर रहा है। सातवीं पास आदमी जिसको टेक्नोलाॅजी का 'T' नहीं पता, इंटेलीजेंस नाम पे जीरो है वो AI सम्मिट में गया है। फिर आप सवाल उठाते हैं ? गजब करते हैं।
देशभर में कुकुरमुत्ते के तरह उगे प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज का हाल आपको पहले नहीं पता था ? फिर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के खबर पे आपको आश्चर्य क्यों हो रहा है।अब यूनिवर्सिटी बेचारी मैनेजमेंट प्रोग्राम के कम्युनिकेशन प्रोफेसर को AI वाले सम्मिट में भेजेगा तब तो यही होगा।

image