मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। संसदीय कार्य मंत्री ने सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष को कहा 'औकात में रहो'। कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान माहौल शांत करने के लिए सीएम मोहन यादव ने अपने मंत्री की तरफ से माफी मांग ली, लेकिन हंगामा नहीं रुका। अंत में सदन की कार्यवाही अगले दिन तक रोक दी गई।