1 d - übersetzen

लुधियाना में घर में लगी भीषण आग:झुलसने से एक व्यक्ति की मौत, बेटी पापा-पापा कह शव के पीछे दौड़ी
लुधियाना के व्यस्त इलाके दाल बाजार में आज सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक घर के अंदर चल रही छोटी फैक्ट्री (होजरी या अन्य इकाई) में भीषण आग लग गई जिसमें झुलसने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।
आज सुबह करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि दाल बाजार की एक तंग गली में स्थित एक घर जहां व्यापारिक गतिविधि (फैक्ट्री) चल रही थी वहां अचानक आग लग गई है। रिहायशी इलाका और संकरी गलियां होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

image