8 hrs - Translate

नोएडा की वह काली रात, कोहरा और चीखें! 16 जनवरी को सेक्टर-150 के एक अधूरे बेसमेंट में भरे पानी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार गिर गई। मौत को सामने देख 12:20 बजे युवराज ने पिता को आखिरी कॉल किया—"पापा, मैं नाले में गिर गया हूं, मैं मरना नहीं चाहता, मुझे बचा लीजिए।"
बदहवास पिता मौके पर पहुंचे, घने अंधेरे में बेटा कार की छत पर जिंदगी की भीख मांग रहा था। पुलिस आई, फायर ब्रिगेड आई, लेकिन सिस्टम की रस्सियां छोटी पड़ गईं। क्रेन दूर खड़ी रही और भीड़ वीडियो बनाती रही। पिता तड़पते रहे, और रात 1:45 बजे युवराज सबकी आंखों के सामने पानी में समा गया।
80 लोगों की टीम और NDRF ने सुबह 4:15 बजे सिर्फ शव निकाला। SIT बनी, जांच हुई, रिपोर्ट मुख्यमंत्री तक पहुंची, लेकिन एक्शन के नाम पर सिर्फ सन्नाटा मिला। सिस्टम से हारकर, इंसाफ की उम्मीद छोड़, 14 फरवरी को युवराज के पिता और बहन हमेशा के लिए लंदन चले गए। पीछे रह गया तो बस नोएडा का वो बंद फ्लैट और एक कभी न भरने वाला जख्म।
#noidanews #yuvrajmehta #justiceforyuvraj #systemfailure #emotionalstory #heartbreaking #noidadiaries #noidaauthority #justicedelayed #viralvideo #hindinews #socialissue #crimenews #indianpolice #sitreport

image