4 saat - çevirmek

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक
सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की गई है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय अरुण निषाद (22) के रूप में हुई है, जो कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव का रहने वाला था. मृतक के परिजन ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे विशाल और देवेंद्र नाम के युवक अरुण को क्रिकेट खेलने के बहाने घर से ले गए थे. बाद में ग्राउंड में ले जाकर विशाल और देवेन्द्र सहित अन्य 5 से छह लोगों ने एक साथ मिलकर अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी.

image