कर्नाटक की रहने वाली चांदनी की शादी कर्नाटक के ही युवक से 4 साल पहले होती है। शादी के बाद चांदनी को दो बच्चे भी होते हैं, लेकिन 1 साल पहले चांदनी के पति की मौत हो जाती है।
चांदनी अपना ससुराल छोड़कर मायके आकर रहने लगती है। जब भी उसे खाली वक्त मिलता था वह फ्री फायर खेलना शुरू कर देती थी, इस गेम में उसे गोरखपुर के रहने वाले सोनू से मुलाकात होती है।
दोनों साथ में गेम खेलते खेलते एक दूसरे के बेहद करीब आने लगते हैं, नंबर एक्सचेंज होता है और फिर फोन पर बात भी करने लगते हैं। इनके बीच में जो सबसे बड़ी रुकावट थी वह थी दूरी, क्योंकि कर्नाटक से गोरखपुर की दूरी 2100 किलोमीटर है।
5 महीने तक इस रिश्ते के चलने के बाद दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया। चांदनी ने अपने मां-बाप से झूठ बोलकर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर सीधे दिल्ली पहुंची और वहां पर सोनू को बुलाया।
सोनू के आते ही चांदनी ने अपनी सिम तोड़कर फेंक दी और फिर सोनू के साथ गोरखपुर चली आई।
इधर चांदनी के मां-बाप ने चांदनी और दो बच्चों सहित गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, पुलिस खोजते खोजते गोरखपुर पहुंची और चांदनी को खोज निकाला, लेकिन चांदनी ने वापस कर्नाटक जाने से मना कर दिया।
इधर सोनू की मां ने कहा कि जिस चीज में बेटे की खुशी है इस चीज में हमारी भी खुशी है। मेरे सभी बच्चों में सोनू सबसे बड़ा है, जिसकी उम्र उसे 19 साल है और वह समझदार है इसलिए यह फैसला भी उसने समझदारी से लिया होगा। इसके बाद कर्नाटक पुलिस खाली हाथ वापस लौट जाती है।
#longdistancerelatiinship #gorakhpurkhabar #onlinelove