10 horas - Traducciones

इंदौर में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई पर खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद की गई हैं। जब्त दवाओं की कीमत 61 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।
खजराना पुलिस थाना ने अकरम उर्फ चिटकू पुत्र रफीक खान निवासी इलियास कॉलोनी और साहिल पुत्र रमेश दा निवासी गणेश नगर खंडवा रोड को पकड़ा है।
आरोपी पहले ग्राहकों को वॉट्सऐप पर टेबलेट की फोटो भेजते थे। फिर डिलीवरी दी जाती थी। डिलीवरी का काम अकरम करता था, जबकि साहिल मेडिकल दुकानों से दवा की व्यवस्था करता था।
साहिल पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) है। दवा बाजार में बड़े व्यापारियों से पहचान होने के कारण साहिल मेडिकल दुकानों से अल्प्राजोलम की टेबलेट उठाता था और फिर अकरम के साथ मिलकर बाजार में बेचता था। डिलीवरी के बाद दोनों आपस में रकम बांट लेते थे।
.

image