10 часы - перевести

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया भर पर लगाए गए भारी टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस ऐतिहासिक फैसले के केंद्र में भारतीय मूल के एक वकील हैं, जिन्होंने अमेरिका की सबसे ऊंची अदालत में छोटे कारोबारियों की तरफ से बहस की और जीत हासिल की। भारत से अमेरिका गए माता-पिता के बेटे नील कत्याल ने ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी घोषित करवाने में अहम भूमिका अदा की और इस मामले को लेकर अदालत में जमकर बहस की। कात्याल पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय में अमेरिका के कार्यवाहक सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं।

image