6 ore - Tradurre

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा इन दिनों अपनी अनूठी पारिवारिक जिम्मेदारी के लिए सुर्खियों में हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल की पत्नी राधा न केवल अपनी बेटियों, बल्कि परिवार के कुल 15 बच्चों की परवरिश और करियर का जिम्मा संभाल रही हैं। ये सभी बच्चे राजपाल यादव के पांच भाइयों के हैं, लेकिन अभिनेता और उनकी पत्नी इन्हें अपने सगे बच्चों जैसा ही मानते हैं।

राजपाल ने बताया कि संघर्ष के दिनों में उनके भाइयों ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया था, इसलिए सक्षम होने पर उन्होंने भाइयों के बच्चों का भविष्य संवारने का फैसला लिया। इन बच्चों की पढ़ाई और करियर की दिशा राधा ही तय करती हैं। उनकी देखरेख में परिवार का एक बच्चा क्रिकेटर बनने की तैयारी कर रहा है, तो दूसरा अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीख रहा है, वहीं एक भतीजी लॉ (कानून) की पढ़ाई कर रही है।

सभी बच्चे राजपाल को 'पापा' कहकर बुलाते हैं। हाल ही में राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में मिली पैरोल पर अपनी इसी भतीजी की शादी में शामिल होने शाहजहांपुर पहुंचे थे।

image