6 ساعة - ترجم

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में शर्टलेस प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद अब इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हुई है। दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शर्टलेस प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय को घेरने पहुंचे थे। भाजयुमो के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी सामने आ गए। दोनों के बीच पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा रखी थी, लेकिन कुछ देर बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे, जिसमें भाजयुमो और कांग्रेस दोनों पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

image