4 uur - Vertalen

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज मुश्किलों में घिरी हुई नजर आ रही हैं। मरियम ने सरकारी पैसों से अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए 11.7 बिलियन (पाकिस्तानी करेंसी) का एक शानदार एयरक्राफ्ट खरीदा है। सीएम मरियम के इस कदम की अब कड़ी आलोचना हो रही है। स्ट्रैटकॉम ब्यूरो का कहना है कि पंजाब सरकार ने अपने VIP ट्रांसपोर्ट रोल के लिए एक नया, 2019 में बना गल्फस्ट्रीम GVII-G500 एयरक्राफ्ट खरीदा है। एयरक्राफ्ट की अनुमानित कीमत लगभग USD 42 मिलियन (PKR 11.7 बिलियन) है।

image