4 hrs - Translate

पटना में महिला सुरक्षा को लेकर चेतावनी, पोस्टर वायरल

सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं को ऑटो या सार्वजनिक वाहनों में सफर करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पोस्टर में संदेश दिया गया है कि
👉 अकेले या बीच वाली सीट पर बैठने से बचें
👉 फोन हाथ में रखें
👉 परिवार को लाइव लोकेशन भेजें
👉 सुनसान रास्तों से बचें

इस पोस्टर को लोगों द्वारा जागरूकता अभियान के रूप में शेयर किया जा रहा है, ताकि महिलाएं यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर सावधान रहें।

image