23 часы - перевести

टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड की 51 रनों से धमाकेदार जीत
आर्चर-विल की घातक गेंदबाजी से मेजबान श्रीलंका हारा
खेलपथ संवाद
पाल्लेकल। फिल सॉल्ट (40 गेंदों पर 62 रन) की दमदार बल्लेबाजी के बाद जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स की तेज और स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने श्रीलंका के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर इंग्लैंड को रविवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में 51 रन की शानदार जीत दिलाई। बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालगे (26 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में श्रीलंका की अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 146 रन तक सीमित कर दिया था, जिससे लग रहा था कि मुकाबला मेजबान टीम की पकड़ में है।

image