6 Std - übersetzen

अदालत का गेट खुलता है और गेट खुलते ही 8-10 लंबे-तगड़े लोग अंदर आते हैं जिनके हाथों में टैटू छपे हैं और उनके बीच एक छोटी बच्ची चल रही होती है।
बच्ची सीट पर बैठती है और ये लंबे-तगड़े लोग बच्ची के सामने दीवार की तरह बैठ जाते हैं फिर जज साहिबा बच्ची से पूछती हैं क्या तुम्हें डर लग रहा है?

बच्ची पूरे आत्मविश्वास से कहती है, नहीं बिल्कुल नहीं क्योंकि मेरे साथ मेरे ये बाइकर्स दोस्त हैं डर तो वो रहा है जिसने मेरे साथ गलत किया है।

आज पता चला कि इसी दुनिया में Bikers Against Child Abuse नाम का एक संगठन है जिसमें डरावने से दिखने वाले बाइकर्स हैं लेकिन इनके दिल बच्चों की तरह मासूम हैं...ये लोग उन बच्चों को प्रोटैक्ट करते हैं जिनके साथ गलत हुआ हो।

जब वो बच्चा कोर्ट जाता है तो ये लोग उसके साथ जाते हैं और उसे घेरकर बैठते हैं जिससे वो अकेला और डर महसूस ना करे। इसके बाद जब आरोपी कोर्ट में आता है तो बच्चा निडर होकर जवाब देता है।
अगर इन्हें लगता है कि बच्चे को घर पर भी कोई नुकसान पहुंचा सकता है तो ये बाइकर्स उस बच्चे के घर के सामने चक्कर लगाते हैं जिससे बच्चा सुरक्षित महसूस करता है और इन्हें नुकसान पहुंचाने वाला डर महसूस करता है।

क्या लव ज@हाद के विरुद्ध कुछ ऐसा नहीं होना चाहिए ?

image