5 saat - çevirmek

लखनऊ के चिनहट-देवा रोड स्थित राय एन्क्लेव में चोरों ने हैरान करने वाली वारदात को अंजाम दिया. चोर 400 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए, जिससे करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. रात करीब एक बजे ट्रांसफार्मर उतारकर उसे खोल दिया गया. चोर लगभग 300 किलो तांबा और 400 किलो तेल निकाल ले गए, जबकि बाकी पुर्जे खेत में फेंक दिए. घटना के बाद दोपहर 12 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी. मुख्य अभियंता संजीव कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे. मामले की जांच जारी है.

image