9 saat - çevirmek

पुराना सीलमपुर में एक कपड़े की दुकान में चार्जिंग पर लगी स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते चार मंजिला शापिंग कांप्लेक्स को आग ने अपने आगोश में ले लिया। आग लगते ही आसपास के मकानों व दुकानों को खाली करवाया गया। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की 25 गाड़ियों को लगाया गया। करीब साढ़े चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। कृष्णा नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक कूलिंग का काम चल रहा था।

image