7 часы - перевести

अभिनव बिन्द्रा का आईओसी खिलाड़ी आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यकाल खत्म
शूटर अभिनव बिंद्रा की जगह पैनल में कीनिया के रग्बी खिलाड़ी हम्फ्री कायांगे ने ली
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के खिलाड़ी आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर अपने आठ साल के कार्यकाल के खत्म होने की घोषणा की और अपने इस समय को अपनी खेल यात्रा के सबसे सार्थक अध्यायों में से एक बताया। बीजिंग ओलंपिक 2008 में भारत के पहले व्यक्तिगत ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता बने 43 साल के बिंद्रा की जगह पैनल में कीनिया के रग्बी खिलाड़ी हम्फ्री कायांगे ने ली। इटली मे शीतकालीन ओलंपिक के दौरान खिलाड़ी आयोग का पुनर्गठन किया गया।

image