7 Std - übersetzen

..मेरे बेटे ने आवाज़ लगाई कि उसे चोट लगी है. जब मैं उसकी तरफ़ गया, तो उस पर भी एक दीवार गिर गई थी. उसने कहा, ‘अब्बा, मुझे मत छुओ, मेरा पूरा शरीर फट गया है.’ मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ, क्योंकि उन्होंने मुझसे सबको छीन लिया."

यह बयान नजाकत खान का है। अफगानिस्तान के नंगरहार के रहने वाले नजाकत खान पाकिस्तान के हमले में किसी तरह बच गए, लेकिन उनका बचना दर्द की एक अंतहीन कहानी बन गया है, क्योंकि उनका परिवार पूरी तरह बिखर चुका है।

नंगरहार और पकतीका अफगानिस्तान के वे सीमावर्ती इलाके हैं, जहां पाकिस्तान ने हमले किए हैं। पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में 80 लोग मारे गए, जिन्हें वह आतंकी बता रहा है, जबकि अफगानिस्तान इन्हें बेगुनाह नागरिक कह रहा है।

image