7 horas - Traduzir

केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर वाराणसी कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में एक परिचर्चा का आयोजन, महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में आयोजित हुआ।
#भाजपा सरकारों द्वारा लाया गया यह बजट GYAN पर केंद्रित बजट है। जिसमें गांव, युवा, आत्मनिर्भर भारत और नारीशक्ति को आधार मानते हुए समग्र विकास की व्यवस्था की गयी है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। जिसमें कृषि, अवस्थापना, ऊर्जा, कौशल विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा व नारी सशक्तिकरण पर पर्याप्त बल दिया गया है। कुल मिलाकर यह सर्वजन हिताय का बजट है।
इस परिचर्चा में मेरे साथ भाजपा के महानगर महामंत्री श्री अशोक पटेल जी, विधानसभा संयोजक व महानगर उपाध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी, महानगर मंत्री द्वय डॉ अनुपम गुप्ता जी व श्री मधुप सिंह ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अमित राय जी ने व धन्यवाद ज्ञापन कैन्ट मण्डल अध्यक्ष श्री राजेश कुशवाहा जी ने किया।

image