13, 14, 15 मार्च को समालखा में होगी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक......
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस वर्ष समालखा, (हरियाणा) में युगाब्द 5127, विक्रम संवत् 2082 चैत्र कृष्ण दशमी (द्वि-दिवसीय), एकादशी अर्थात् दिनांक 13,14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित हो रही है। संघ की दृष्टि से यह सर्वोच्च निर्णायक इकाई की बैठक होती है। प्रतिवर्ष होने वाली बैठक का आयोजन इस वर्ष ग्रामविकास एवं सेवा साधना केन्द्र, पट्टीकल्याणा, समालखा, (हरियाणा) में हो रहा है।