4 часы - перевести

रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए चल रही बातचीत के बीच बड़ा दावा सामने आया है। रूस की विदेशी खुफिया एजेंसी SVR ने कहा है कि फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम यूक्रेन को परमाणु हथियार देने की कोशिश कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने इस दावे के बाद पश्चिमी देशों को कड़ी चेतावनी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ऐसा हुआ तो इससे शांति वार्ता पर बुरा असर पड़ सकता है और युद्ध और बढ़ सकता है।

image