स्वस्थ तन-मन के लिए छात्र-छात्राएं नियमित खेलें- कुलपति डॉ. लाहौरी
हार से निराश न हों, जीत का घमंड न करें- डीन डॉ. आर.के. अशोका
के.डी. कॉलेज आफ नर्सिंग एण्ड पैरा मेडिकल साइंस में चार दिवसीय स्पर्धा-02 का आगाज
मथुरा। स्वस्थ तन और मन के लिए खेलना बहुत जरूरी है लिहाजा छात्र-छात्राएं नियमित रूप से प्रतिदिन किसी न किसी खेल में जरूर हिस्सा लें। खेलों से हमें चुनौतियों का सामना करने की सीख मिलती है तथा अनुशासन और टीमभावना का विकास होता है। यह सारगर्भित उद्गार केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने केडी कॉलेज आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस के चार दिवसीय स्पर्धा-02 के शुभारम्भ अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

image