4 uur - Vertalen

Bahujan Samaj Party की प्रमुख Mayawati के इकलौते विधायक Umashankar Singh के लखनऊ स्थित घर और दफ्तर पर छापेमारी हुई है। यह कार्रवाई Income Tax Department ने राजधानी के गोमतीनगर इलाके में की है। सुबह से चल रही इस छापेमारी में 50 से ज्यादा अधिकारी और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद हैं। घर और दफ्तर को चारों तरफ से घेर लिया गया है और अंदर-बाहर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि उमाशंकर सिंह इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं और उनकी हालत नाजुक है। उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं और वे लखनऊ स्थित घर में आइसोलेशन में रह रहे हैं।

image