9 heures - Traduire

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 11:24 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.6 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम के पास 10 किलोमीटर गहराई में था। यह झटका काफी तेज था और गंगटोक, नामची, मंगन और पेलिंग जैसे इलाकों में भी महसूस किया गया। लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद दोपहर 12:17 बजे 3.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस हुआ। इसका केंद्र गंगटोक से करीब 11 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल दोनों भूकंपों में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

image