उम्मेद भवन पैलेस (विलासिता के लिए नहीं, अकाल से बचाने के लिए बना था)
दुनिया का 6वां सबसे बड़ा प्राइवेट घर, जिसके पीछे एक बहुत ही भावुक कहानी है!
"दुनिया का सबसे आलीशान महल, जो राजा के शौक के लिए नहीं... प्रजा को भूखे मरने से बचाने के लिए बना था!
आज 'उम्मेद भवन पैलेस' की गिनती दुनिया के सबसे महंगे और खूबसूरत होटलों में होती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका निर्माण 1929 में महाराजा उम्मेद सिंह जी ने क्यों करवाया था? उस समय मारवाड़ में भयंकर अकाल पड़ा था। अपनी प्रजा को रोजगार और खाना देने के लिए महाराजा ने इस विशाल महल का निर्माण शुरू करवाया, जो 14 साल तक चला।
347 कमरों वाले इस महल को बनाने में सीमेंट का नहीं, बल्कि ##पत्थरों को आपस में फंसाने की तकनीक का इस्तेमाल हुआ है! #हाईलाइट #जोधाणा @फॉलोवर

image