6 часы - перевести

दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके खिलाफ साजिश रची। केजरीवाल ने कहा कि जब वे AAP को हरा नहीं पाए, तो उसे खत्म करने की कोशिश की गई। उन्होंने दोनों नेताओं से देश से माफी मांगने की मांग की।

केजरीवाल ने कहा, “आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। हमारे खिलाफ कई केस बनाए गए। ED, CBI और पुलिस को पीछे लगाया गया। एक समय AAP के शीर्ष पांच नेता जेल में थे, लेकिन फिर भी आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सके।”

#arvindkejriwal #aap #delhipolitics #cbicase #delhiliquorpolicy

image