6 hrs - Translate

समस्त वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

आज ही के दिन भारतीय विज्ञान को वैश्विक पहचान दिलाने वाली ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ का प्रतिपादन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित, “भारत रत्न” डॉ. सी.वी. रमन जी द्वारा किया गया था। यह खोज न केवल भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रमाण बनी बल्कि इसने विश्व वैज्ञानिक समुदाय के समक्ष भारत की बौद्धिक क्षमता का उज्ज्वल परिचय भी प्रस्तुत किया।

डॉ. सी.वी. रमन जी की अद्भुत जिज्ञासा, अनुसंधान के प्रति समर्पण और वैज्ञानिक दृष्टि हम सभी को ज्ञान, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

image