24 horas - Traducciones

जनहित में निरन्तर #विकास…
जानकीनगर, सामनेघाट में श्री मंटू चौबे जी के आवास से श्री जित्तू सिंह जी के आवास तक तथा श्री सुभाष श्रीवास्तव जी के आवास तक प्रस्तावित मार्ग निर्माण एवं जल निकासी कार्य का विधिवत शिलान्यास सम्पन्न हुआ।
₹26.89 लाख की लागत से होने वाले इस विकास कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
शिलान्यास का पूजन श्री सुभाष श्रीवास्तव जी द्वारा विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया। शिलापट्ट का अनावरण श्री इंदु सिंह पटेल (मंडल मंत्री, रामनगर) एवं श्री कृष्णानंद चतुर्वेदी जी द्वारा किया गया।
इस अति महत्वपूर्ण कार्य का मैंने स्वयं नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही माननीय पार्षद श्री अमित सिंह ‘चिंटू’ जी, वार्ड अध्यक्ष श्री गोपाल जालान जी, शक्ति केंद्र संयोजक द्वय आचार्य अभय द्विवेदी जी एवं श्री प्रमोद राजभर जी, बूथ अध्यक्ष श्री सुभाष श्रीवास्तव जी, श्री राजगृही सिंह जी, डॉ. गोपाल उपाध्याय जी, श्री चंद्रशेखर दुबे जी, श्री चंदन राय जी, श्री अनिल मिश्रा जी, श्री शिवम दुबे जी, श्री आकाश सोनकर जी सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों की।

imageimage