नोएडा के सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ यूकेजी (UKG) का एक छात्र करीब 7 घंटे तक लॉक स्कूल बस के अंदर फंसा रहा।
जानकारी के अनुसार, बच्चा सुबह बस में सो गया था। रास्ते में बस खराब होने पर अन्य बच्चों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन स्टाफ ने सोते हुए बच्चे पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बस को स्कूल से 25 किमी दूर सेक्टर-81 के एक बड़े यार्ड में खड़ा कर दिया गया, जहां करीब 600 ट्रक और 400 बसें खड़ी थीं।